कटनी नगर: दुकान में घुस कर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियो को माधव नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
माधव नगर थाना अंतर्गत 7 जुलाई की रात पीएनटी चौक स्थित मोहन किराना स्टोर और एक अन्य दुकान से किराना सामग्री और 4 मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विक्रम चौबे 19 वर्ष निवासी कुम्हार मोहल्ला और पारस चौधरी 19 वर्ष नयागाँव इमलिया ने वारदात को अंजाम दिया था। माधव नगर थाना प्रभारी संजय दुबे ने आज गुरूवार सुबह 11 बंजे जानकारी दी।