वाड्रफनगर: कृषि आकस्मिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ, कम वर्षा और अल-नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए किसानों को किया जाएगा जागरूक
वाड्रफनगर बुधवार चलगली, रघुनाथनगर तहसीलों में लगेगी कृषि चौपाल जिले में कृषकों को कम वर्षा की स्थिति में खेती के सुरक्षित और वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के प्रांगण में कृषक सूचना रथ को हरी झंडी दिखाकर कृषि आकस्मिक कार्ययोजना और विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।