आजमगढ़ जनपद में शासन के दिशा निर्देशन में शनिवार को बरदह सहित जनपद के समस्त थानों की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । बरदह, गंभीरपुर, देवगांव व अन्य थाना के थानाध्यक्षों के नेतृत्व में मय हमराह फोर्स विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे । चौपाल सहित अन्य माध्यमों से महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया ।