ब्यावरा शहर में पेयजल को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ब्यावरा को 33 करोड रुपए की लागत से पेयजल के लिए बड़ी सौगात दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ब्यावरा पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास, और सुठालिया के चौड़ीकरण और ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाए जाने की भी घोषणा की।