लवकुशनगर: टहँनगा पंचायत में नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, घटिया निर्माण का वीडियो वायरल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jul 2, 2026
लवकुशनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत टहँनगा में नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं।उपसरपंच के पुत्र अनूप पाठक ने वीडियो जारी कर गुरुवार की शाम 4 बजे आरोप लगाया है कि निर्माण में सीमेंट का बेहद कम इस्तेमाल किया जा रहा है और सरिया हाथ से ही उखड़ रहा है। उन्होंने सरपंच, सचिव और ठेकेदार पर घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं।