नगर के बीवी नगर मार्ग पर नवनिर्माण पुलिस चौकी का कोतवाली प्रभारी यागदात शर्मा व नगर के गणमान्य लोगों ने हवन पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ किया। रविवार को पंडित मूलचंद शास्त्री द्वारा नवनिर्माण पुलिस चौकी पर हवन पूजन कराया गया। हवन पूजन में कोतवाली प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों सहित नगर के गणमान्य लोगों ने आहुति दी।