सीकर जिला मुख्यालय पर शनिवार को अरावली बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से पैदल मार्च का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पैदल मार्च अंबेडकर सर्किल से शुरू हुआ जो जिला कलेक्ट्रेट तक गया इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ को लेकर जमकर नारेबाजी भी की पैदल मार्च में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल रहे।