बारुन: बरुआ पुल के समीप कंटेनर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग बाल-बाल बचे
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित बरुआ पुल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई।