सिराथू: कड़ा के कुबरीघाट पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भीड़ की निगरानी पुलिस ड्रोन कैमरों से कर रही है
बुधवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर कड़ा के कुबरीघाट गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे हैं।प्रमुख घाट होने के कारण यहां भीड़ ज्यादा होती है।महिला पुरूष एक साथ स्नान करते हैं।भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी कर रही है।हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से गंगा पर लगी है।जगह जगह पर बैरियर लगाए गए हैं।