सिराथू: जिला अधिकारी ने सिराथू तहसील का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त
जिला अधिकारी मधुसूदन हुलगी मंगलवार दोपहर सिराथू तहसील कार्यालय निरीक्षण करने पहुंचे हैं।पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि सिराथू में पेंडिंग मामलों में आ रही समस्याओं के बारे में जानने और विभिन्न विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया है।उन्होंने कहा कि ज्यादातर व्यवस्था ठीक है।डीएम ने कहा कि जहां पर कमियां हैं उन्हें दूर करने के लिए कार्य हो रहा है।