डीडवाना के किस विश्रामगृह में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं किसान केसरी अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे कि भारत की असली आत्मा गांव में बसती है।