मेराल: मेराल के बिकताम गांव में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मेराल थाना क्षेत्र के बिकताम गांव में सोमवार की अपराह्न करीब दो बजे हल्की बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान ममता कुंअर (50 वर्ष), पति स्वर्गीय देवबंश महतो, निवासी बिकताम के रूप में हुई है। बताया जाता है