अरवल: रामपुर वैना में पशुधन स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, पशुपालकों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी
Arwal, Arwal | Jun 1, 2026 जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा ग्राम पंचायत रामपुर वैना में एम्बुलेटरी ट्रीटमेंट-कम-अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क उपचार किया गया तथा टीकाकरण संबंधी जानकारी दी गई। पशुपालकों को वैज्ञानिक पशुपालन, पशु रोगों की पहचान, रोकथाम एवं बेहतर प्रबंधन के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।