धमतरी: श्यामतराई के पास घायल अवस्था में मिले व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से बजे मिली जानकारी के अनुसार 27 जून की रात ग्राम श्यामतराई के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना 108 एंबुलेंस को मिली थी। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 28 जून की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।