बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा, एक इंटर परीक्षार्थी हुई अचेत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन बेल्थरारोड क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह की पाली में हाईस्कूल की हिंदी तथा दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की गहमागहमी रही। प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही छात्