पटेरा: पटेरा नगर में करंट लगने से 8 गौवंशों की मौत, खेत में कटीले तार में फैला था करंट
Patera, Damoh | May 5, 2026 पटेरा नगर के आईटीआई के पास एक खेत में लगी तार फेंसिंग में करंट फैलने से आठ गौवंशो की दर्दनाक मौत हो गई,करंट से खेत में गौ वंशों के शव पड़े नजर आए वहीं स्थानीय लोगों ने तीन गौवंशो को करंट लगने से बचाया गया,तार फेंसिंग में करंट फैलने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है,खेत मे एक बिजली लाइन का तार भी टूटा मिला हालांकि बिजली अमले ने स्प्ष्ट किया कि यह तार पहले टूटा था।