गुमला डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भरनो एवं बसिया क्षेत्र में बुधवार को औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान डेयरी प्रतिष्ठानों, मिष्ठान भंडारों एवं होटलों में स्वच्छता व्यवस्था तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की गहन जांच की गई।