जगदीशपुर: शंकरपुर दियारा में फसल लूटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन और आरोपी हथियारों व 39 कारतूस के साथ गिरफ्तार
नाथनगर थाना क्षेत्र के चर्चित शंकरपुर दियारा फसल लूटकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देसी मस्केट, एक दोनाली बंदूक, एक देसी कट्टा, 39 राउंड जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गया है।