लालगंज कोतवाली के उमरपुर भटनी निवासी मंसूरी लाल सोनकर के पुत्र रमेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि सात नवंबर को दोपहर वह घर में मौजूद था। विवाद को लेकर उसकी पत्नी माया देवी ने उस पर हमला बोल दिया। हमले मे पीड़ित को गंभीर चोटें आ गयी। एसो ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपिता माया देवी के खिलाफ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी का केस दर्ज किया है