सदर थाना क्षेत्र के दिघरा नहर के पास एनएच-28 पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।