कोल: कस्बा लोधा में मोपेड सवार सफाई कर्मचारी को कार ने रौंदा, हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 9, 2025 अलीगढ के थाना लोधा इलाके के कस्बा लोधा में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे मोपेड सवार सफाई कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।हादसे में कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को किट में रखा और बुधवार की शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुँचाया जहाँ डॉक्टर ने निरीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।