स्याना: बुलंदशहर हाईवे मार्ग पर ग्राम चिंगरावठी के निकट अचानक बाइक के सामने आई नीलगाय, बाइक सवार घायल
Siyana, Bulandshahr | Jun 16, 2026
नगर के बुलंदशहर हाईवे मार्ग स्थित ग्राम चिंगरावठी के निकट अचानक मार्ग पर बाइक के सामने एक नीलगाय आ गई दुर्घटना में बाइक सवार नगर निवासी युवक घायल हो गया घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को नगर के मोहल्ला केतवाला निवासी फिरोज अपनी बाइक पर सवार होकर स्याना आ रहा था। उसी दौरान अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई।