पीपलदा: खातोली पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने वाले 4 व्यक्तियों को शांतिभंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 11, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया की खातोली पुलिस ने हंगामा कर उत्पात मचाने पर राधेश्याम केवट, सुग्रीव केवट, रामेश्वर केवट,प्रहलाद केवट को शांति भंग में गिरफ्तार कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में गिरफ्तार कर सभी को पाबंद करवाया है।