सीकर शहर के बाजार जोर से कई इलाकों में शुक्रवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल पर नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई की। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार टीमों ने शहर के विभिन्न गोदाम और दुकानों का निरीक्षण किया इस दौरान 480 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जप्त की गई साथ ही 13000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।