सतगावां: सतगावां में जंगली हाथियों का तांडव, कटैया और मीरगंज पंचायत में मचाई तबाही
सतगावां में जंगली हाथियों का तांडव, दो पंचायतों में तबाही सतगावां थाना क्षेत्र के कटैया और मीरगंज पंचायत में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार भखरा गांव में राजाबाबू (80) के घर का दरवाजा तोड़कर गेहूं खा लिया और बोरिंग रूम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं कानिकेंद्र गांव में अलख राम (45) का मिट्टी का घर पू