मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बालू लदा ट्रक बघोड़ा में खड़ी ट्रैक्टर से टकराकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
बताते चले कि रावटसगंज निवासी 21 वर्षीय अमित मिर्जापुर से रावटसगंज की और ट्रक लेकर जा रहा था। रविवार की शाम 6:00 बजे भघोड़ा पेट्रोल टंकी के पास पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने सोनभद्र अस्पताल को रेफर किया।