नरवर: ग्राम चकरामपुर में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह
ग्राम चकरामपुर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित पावन श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह ने सहभागिता कर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्रवासियों के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया।