शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिनों से संचालित महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव का आज उत्साह एवं ऊर्जा के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह और मेडल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए.के सिंन्हा एवं समस्त प्राध्यापकों के द्वारा वितरित किए गए।