सांगानेर: जोबनेर में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर झुलसा, अस्पताल के बाहर ग्रामीणों ने किया विरोध
जोबनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग जोबनेर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, जोबनेर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डेहरा में एक मकान पर कलर-पेंट का कार्य कर रहे थे।