अजीतमल: सिर में चोट लगने से गई दोनों भाइयों की जान, वाहन की टक्कर के बाद रात भर बंबा में पड़े रहने से हुई थी मौत
भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई इकबालपुर बंबा में गिर गए थे। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की जान चली गई थी। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों भाइयों की मौत सिर में गहरी चोट लगने से होना बताया गया है। अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाने के बाद