सुकमा: सुकमा के प्राथमिक स्कूल की छत टूटी, दीवारों पर नक्सली नारे अब भी बरकरार
Sukma, Sukma | Jun 18, 2026 सुकमा के गोंडेरास पंचायत के प्राथमिक स्कूल की छत 28 मई की आंधी-तूफान में उड़ गई थी। 16 जून से चल रहे शाला प्रवेश उत्सव के बीच भी स्कूल का मरम्मत नहीं हुआ है और दीवारों पर नक्सलियों के "चुनाव बहिष्कार" के नारे अब भी दिख रहे हैं।