डीग: फुटपाथ के अभाव में जान जोखिम में ,मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Deeg, Bharatpur | Jun 29, 2026 शहर के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ नहीं होने के कारण पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है। रविवार सुबह गोवर्धन मार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर शहर की बदहाल सड़क व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।