दुधि: दुद्धी में मेला जाते तीन युवकों की बाइक पत्थरचट्टी ट्री गार्ड से टकराई, तीन घायलों में एक को किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जाबर के पास शमशान घाट मार्ग मोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग के संरक्षित पेड़ के पत्थर के ट्री गार्ड से टकराने के कारण एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। महुली निवासी ये तीनों युवक दुद्धी मेला प्रदर्शनी देखने जा रहे थे। घायलों में 19 वर्षीय विवेक पुत्र विनोद पूरी को सिर व बाएं हाथ में चोटें लगी हैं।