बेगूसराय: बेगूसराय में आग से कई दुकानें जलकर राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में कई दुकानें जलकर राख हो गईं। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति खाक हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मामला रिफाइनरी थाना क्षेत्र के बीहट के पास का है, जहां अचानक शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।