कैंपियरगंज मे स्थित केनरा बैंक शाखा में बुधवार दोपहर एक युवक ने हंगामा कर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हृदेश सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक बैंक में घुस आया और बिना कारण कर्मचारियों से बहस करने लगा। मना करने पर उसने काउंटर व फर्नीचर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।