जगदलपुर: बोधघाट थाना क्षेत्र में युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
शहर के बोधघाट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक होलसेल व्यापारी की इकलौती बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही युवती को महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार से पहले ही उसकी मौत हो गई।