अनूपपुर: छत्तीसगढ़ से लाए जा रहे 26 भैंसों को रामनगर पुलिस ने किया जप्त, पशु क्रूरता का मामला दर्ज
थाना रामनगर पुलिस ने पशु क्रूरता के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ से पैदल हांककर कोतमा की ओर ले जाई जा रही 26 भैंसों (नर एवं मादा) को टांकी जंगल क्षेत्र से जप्त किया है। पुलिस ने पशुओं को कांजी हाउस मलगा में सुरक्षित रखा है। मामले में ग्राम मलगा निवासी आनंद राम सिंह (49) के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) में मामला दर्ज किया है ।