चौथम: सोनवर्षा घाट में युवक के साथ मारपीट, भागलपुर में चल रहा इलाज
चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट गांव में एक युवक के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की गई। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी जितेंद्र सहनी के पुत्र अभिनव आर्या के रूप में हुई है। घटना के बाद उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए पहले चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल खगड़िया रेफर किया गया।