थाना लवकुश नगर पुलिस ने वर्ष 2016 के मारपीट एससी-एसटी प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे ₹4,000 के इनामी आरोपी सुरेंद्र सिंह ठाकुर पिता राजा सिंह, निवासी ग्राम बिहटा को गिरफ्तार किया है। एसपी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में बुधवार की शाम 5 बजे पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।