बलरामपुर: नीम करौली धाम से लौटते समय हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बलरामपुर के युवक की मौत, चार दोस्त गंभीर रूप से घायल
नीम करौली धाम से दर्शन कर लौट रहे बलरामपुर के युवकों की कार लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के समीप भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में महाराजगंज तराई निवासी अंकित जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बड़े भाई मुन्ना जायसवाल ने बताया कि 11 जनवरी को अंकित अपने दोस्तों के नीम करौली घूमने गए थे