थानेसर: डेरा सचखंड ईशर सिंह गांव जुरासी ने पंजाब में भेजी राहत सामग्री, भाजपा नेत्री गीता शर्मा ने दिखाई हरी झंडी
डेरा सचखंड ईश्वर सिंह गांव जुरासी के द्वारा पंजाब में राहत सामग्री भेजी गई है। वही आज भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्य गीता शर्मा ने राहत सामग्री के ट्रैकों को हरी झंडी देकर रवाना किया है। भाजपा नेत्री गीता शर्मा और बाबा मणि सिंह ने कहा कि पंजाब में कई इलाकों में बाढ़ आई हुई है।