खाजूवाला पुलिस ने अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए 40 पव्वे अवैध शराब बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाने के हेड कांस्टेबल मोनू सिंह ने गश्त के दौरान तीन केजेडी रोड गुरुद्वारा के पास से 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद कर आरोपी कालूराम पर आबकारी अधिनियमों में मुकदमा दर्ज किया है।