रानीगंज प्रखंड में आध्यात्मिक माहौल बनने लगा है। प्रखंड स्तरीय संतमत सत्संग का 14वां वार्षिक अधिवेशन 14 एवं 15 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर संतमत सत्संग आश्रम, हटिया टोला बैरख रानीगंज में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से संतों एवं श्रद्धालुओं का आगमन भी शुरू हो गया है।