जमुई: सतगामा, हनुमान घाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया, भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की
Jamui, Jamui | Oct 27, 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे छठव्रतियों द्वारा अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया गया। साथ ही भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की। इस दौरान घाटों पर श्रदालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस जवानों की तैनाती के साथ पदाधिकारियों द्वारा भी घूम- घूम कर जायजा लिया गया।