गभाना: कटरा स्थित विंध्यवासिनी मंदिर पर मेले का आयोजन हुआ, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
गभाना क्षेत्र के गांव कटरा स्थित प्राचीन विंध्यवासिनी देवी मंदिर में मंगलवार को अषाण मास के पहले मंगलवार पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला शाम करीब 6 बजे तक लगातार चलता रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता विंध्यवासिनी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की कामना की।