नईगढ़ी: मऊगंज में नशे के खिलाफ 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत नईगढ़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Naigarhi, Rewa | Nov 7, 2025 मऊगंज में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत नईगढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार महीने से फरार चल रहे नशीली कफ सिरप के तस्कर अथर्व तिवारी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।