गभाना तहसील सभागर में सोमवार को दोपहर 12 बजे से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चल रहे एसआईआर अभियान के तहत बरौली विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीएम हरिश्चंद ने बीएलओ को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए।