चायल: सुरसेनी सिद्ध मां कालिका पीठ धाम में विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया
कौशाम्बी। सुरसेनी स्थित सिद्ध मां कालिका पीठ धाम में शुक्रवार देर रात को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पीठाधीश्वर महंत अखिलेश्वरानंद महाराज के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।