चरखी दादरी: चरखी दादरी में BJP जिला महामंत्री राजेश बंटी के आवास पर पहुंचे राज्यसभा सांसद DP वत्स, जनकल्याणकारी नीतियों पर की चर्चा
चरखी दादरी में भाजपा जिला महामंत्री राजेश बंटी के आवास पर आज राज्यसभा सांसद डीपी वत्स पहुंचे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर चर्चा करते हुए पार्टी संगठन को लेकर भी चर्चा की। भाजपा जिला महामंत्री राजेश बंटी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत है।