चरखी दादरी: लापता हुए बिरही कलां के युवक के कपड़े व बाइक खेड़ी बत्तर के समीप इंद्रा कैनाल पर मिले ,NDRF की टीम तलाश मे जुटी
वीरवार से लापता चरखी दादरी जिले के गांव बिरहीं कलां निवासी युवक के कपड़े व बाइक इंद्रा कैनाल पुल पर मिले हैं। शुक्रवार को खेड़ी बत्तर में नहर के पुल के समीप उसकी बाइक व कपड़े मिलने पर तलाश शुरू की गई। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगने पर एनडीआरफ टीम को बुलाया गया है और नहर के अंदर युवक की तलाश की जा रही है।